फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध के बारे में स्थिति स्पष्ट करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंचेश्वर बांध निर्माण के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने और विस्थापन तथा पुनर्वास की नीति सामने लाने की मांग को लेकर क्षेत्र के तमाम प्रधानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कहा गया है कि बांध बनाने की तैयारी के कारण विकास के काम ठप हो गए हैं। डूब क्षेत्र के लोग नए भवनों का निर्माण, स्वरोजगार इकाई, भूमि संपत्ति का क्रय विक्रय, वाहन खरीदने जैसे काम नहीं कर पा रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि बांध बनने पर टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग का क्या होगा और जौलजीबी के जोग्यूड़ा में प्रस्तावित पावर ग्रिड के सब स्टेशन का भविष्य अधर में लटक गया है। जौलजीबी व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, घिंघरानी के प्रधान पुष्कर राम, तीतरी के प्रधान मनोहर सिंह बिष्ट, जोग्यूड़ा के प्रधान राम सिंह, युवा सामाजिक कार्यकर्ता ललित पाल आदि की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि बांध परियोजना से विस्थापित होने वाले गांवों और परिवारों के पुनर्वास की योजना प्रदेश सरकार तैयार कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार का रवैया अब तक बेहद उदासीन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया है कि बांध के कारण विकास विरोधी आशंका जन्म लेगी और अभी से आशंका में जी रहे लोगों ने सारी नई योजनाओं को विराम दे दिया है। मांग की गई है कि पंचेश्वर बांध को लेकर सर्वमान्य नीति तैयार की जाए। ताकि लोगों की आशंका को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा है कि जनसुनवाई के छह माह बीतने के बाद भी सरकार बांध के संबंध में कोई खाका तैयार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें