पिथौरागढ़। सरकारी निर्माण कार्य करने वाले इस जिले के ठेकेदार भी सरकार के रवैये से नाराज हैं लेकिन यहां के ठेकेदार हड़ताल पर नहीं गए हैं। ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष तारा चंद का कहना है कि यदि ठेकेदारों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां के ठेकेदार भी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों से जीएसटी का भुगतान अग्रिम लिया जा रहा है।
सरकारी निर्माण कार्यों के भुगतान तीन साल बाद भी नहीं हो पा रहे हैं। छोटे ठेकेदारों को काम देने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के माध्यम से तटबंध निर्माण का काम दो वर्ष पहले पूरा हो गया था लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है।