फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन और पेंशन नहीं मिलने से भड़के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो महीने से वेतन और पेंशन का भुगतान न होने से आक्रोशित पेयजल निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपने दफ्तर में तालाबंदी कर दी। कहा कि प्रदेश सरकार वेतन और पेंशन से संबंधित जितनी भी पत्रावली भेजी जा रही है, उनका अनुमोदन नहीं कर रही है। कहा गया कि 16 जनवरी को आंदोलन के संबंध में शासन को नोटिस भेजा गया था, लेकिन अब तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नवंबर, दिसंबर का वेतन नहीं मिला है। अब जनवरी भी समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन


पेयजल निगम कार्यालय के सामने एलएम कर्नाटक की अध्यक्षता एवं उमेद सिंह के संचालन में हुई सभा में कहा गया कि वेतन न मिलने से अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं। आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों को परेशान कर रही है। यदि बुधवार तक वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं हुआ तो फिर से तालाबंदी की जाएगी। पेयजल निगम के सभी कर्मचारियों के आंदोलन में कूदने से मंगलवार को कार्यालय में कामकाज ठप रहा।

कहा गया कि यदि तुरंत भुगतान नहीं हुआ तो उच्च न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। तालाबंदी के समय जीबी पाटनी, आशुतोष उपाध्याय, पीयूष डिमरी, जीएस गुंज्याल, राजीव सैनी, अविनाश चंद, अंबर सिंह, मदन गिरी आदि कर्मचारी शामिल हुए। पेयजल निगम की अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने प्रांतीय स्तर पर आंदोलन का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें