फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी नेपाल में लाल परचम फहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के पश्चिमांचल क्षेत्र संख्या सात के नौ जिलों में प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक बैतड़ी, दार्चुला, बजांग एवं बाजुरा में एमपी और एमएलए की सीटों पर वामगठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। साथ ही कंचनपुर, कैलाली और अछाम में वाम गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। डडेलधूरा जिले में एमपी की सीट पर नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा बढ़त बनाए हुए हैं। डोटी जिले की एक सीट पर भी वाम गठबंधन के प्रत्याशी आगे हैं।
विज्ञापन


नेपाल में 26 नवंबर को हुए प्रतिनिधि सभा एवं प्रदेश सभा के पहले चरण के चुनाव में पश्चिमांचल की 16 एमपी और 32 एमएलए की सीटों के चुनावी नतीजे आने लगे हैं। सात दिसंबर को दूसरे चरण के तुरंत बाद शाम पांच बजे से शुरू हुई मतगणना में अब तक चार लोकसभा और आठ विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। इसमें बजांग जिले की एमपी की एक सीट और एमएलए की दो सीटों के नतीजे शुक्रवार को ही आ गए थे।

बैतड़ी जिले में नेकपा एमाले के पूर्व अर्थराज्य मंत्री दामोदर भंडारी ने नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व वाणिज्य राज्यमंत्री नर बहादुर चंद को 11,233 मतों से हराया। भंडारी को 39524 मत और चंद को 28,291 मत मिले। प्रदेश सभा क में वामगठबंधन के एमाले प्रत्याशी प्रेम प्रकाश भट्ट ने कांग्रेस के हरिमोहन भंडारी को 2967 मतों से हराया। भट्ट को 18093 मत और भंडारी को 15126 मत प्राप्त हुए। प्रदेश संख्या ख में एमाले प्रत्याशी लीलाधर भट्ट ने नेपाली कांग्रेस के गणेश चंद को 5071 मतों से हराया। लीलाधर भट्ट को 20318 मत और गणेश चंद को 15247 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


दार्चुला जिले में वामगठबंधन के एमपी के प्रत्याशी गणेश ठगुन्ना ने कांग्रेस के विक्रम सिंह धामी को 6765 मतों से हराया। ठगुन्ना को 28998 मत और धामी को 22233 मत मिले। प्रदेश सभा क में एमाले प्रत्याशी ग्याल्बू सिंह बोहरा ने कांग्रेस के मदन गिरी को 3455 मतों से हराया। बोहरा को 16053 मत और गिरी को 12598 मत मिले। प्रदेश सभा ख में वामगठबंधन के मान बहादुर धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश बहादुर पाल को 3381 मतो से हराया। मान बहादुर धामी को 12956 और पाल को 9575 मत प्राप्त हुए।

बाजुरा जिले में प्रतिनिधि सभा (एमपी) की एक सीट पर एमाले के लाल बहादुर थापा ने कांग्रेस के कविराज पंडित को 4884 मतों से पराजित किया। थापा को 28065 मत और पंडित को 23181 मत मिले। प्रदेश सभा (एमएलए) की क सीट पर एमाले के प्रत्याशी बलदेव रेग्मी ने कांग्रेस के जनक राज को 1549 मतों से हराया। रेग्मी को 9840 मत और जनक राज को 8301 मत मिले। ऐसे ही प्रदेश सभा ख सीट पर एमाले के प्रकाश साह ने कांग्रेस के पद्म साही को 3209 मतों से पराजित किया। साह को 18186 मत और शाही को 14977 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें