फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकोट मझेड़ा से हाटमिक्स प्लांट हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। क्षेत्र के लोगों ने नाकोट मझेड़ा में लगे हाटमिक्स प्लांट को हटाने की मांग की है। जिलाधिकारी सी रविशंकर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि हाटमिक्स प्लांट से नाकोट और मझेड़ा के वन पंचायत के जंगलों को जबरदस्त नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


नाकोट के वन पंचायत सरपंच कैलाश राम, पूर्व प्रधान गंगा प्रसाद पाटनी, सुंदर राम, राजेंद्र जोशी, जीवन कुमार, नारायण सिंह, तारा सिंह, प्रेम राम, फकीर राम, जीवंती देवी, विजय कुमार, पुष्पा देवी, खीमा देवी समेत 42 लोगों ने जिलाधिकारी को दिए संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र में कहा है कि हाटमिक्स प्लांट से प्रदूषण फैल रहा है। पेड़ों और वनस्पति को नुकसान पहुंच रहा है। इस इलाके में बहुतायत में बांज के पेड़ हैं, बांज के पेड़ सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। प्लांट से फैल रहे प्रदूषण से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हाटमिक्स प्लांट के खिलाफ इलाके के लोगों में रोष है। इन लोगों ने विण की ब्लाक प्रमुख अंजू लुंठी को भी इस संबंध में पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें