फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट में फूंका संचार मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट सहित दर्जनों गांवों की बीएसएनएल सेवा हमेशा खराब रहने से नाराज झूलाघाट के लोगों ने केंद्रीय संचार मंत्री का पुतला फूंका। कहा कि दूरसंचार विभाग के अधिकारी क्षेत्र की ओर कभी ध्यान नहीं देते। मोबाइल सेवा कभी काम नहीं करती। यदि सीमांत इलाकों की संचार सेवा में सुधार नहीं लाया गया तो लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


मूनाकोट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे गांवों और कस्बों में बीएसएनएल की सेवा सही तरीके से काम नहीं करती। इस कारण यहां के लोगों को आए दिन परेशानी होती है। इससे नाराज झूलाघाट के लोगों ने स्टेशन के पास केंद्रीय संचार मंत्री का पुतला फूंका। व्यापारी भुवन पंगरिया ने कहा कि स्थानीय विधायक को कई बार इस समस्या के समाधान के लिए कहा गया, लेकिन विधायक द्वारा इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया जाता।

नेता चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं। चेतराज पंत ने कहा कि नेपाल के जूलाघाट बाजार में हमेशा लैंडलाइन और मोबाइल फोन सही से काम करता हैं, लेकिन भारतीय क्षेत्र में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। पुतला फूंकने वालों में अयूब खान, अनवर, महेश शर्मा, होशियार सिंह, शशि भट्ट, गंगा कुंवर, बबलू थापा, गोविंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, उपमंडलीय अभियंता दूरसंचार अरविंद कुमार ने कहा कि झूलाघाट में मोबाइल सिग्नल कमजोर हैं, इसलिए वहां पर टूजी और थ्री जी का काम चल रहा है, जल्द ही व्यवस्था में सुधार होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें