पिथौरागढ़। स्वर्गीय ठाकुर चंचल सिंह बिष्ट मालदार की स्मृति में चल रहे चल बैजयंती फुटबाल मैच में मंगलवार का लीग मैच एएफसी ए और लेलू के बीच हुआ। इसमेें एएफसी ए ने लेलू को 5-4 से हराया।
मैच के आरंभ से ही दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के पहले और दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों को कोई सफलता नहीं मिली। अंत में ट्राई ब्रेकर के माध्यम से एएफसी ए ने लेलू को 5-4 से हराकर जीत दर्ज की। मैच के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन भट्ट, विशिष्ट अतिथि गोविंद सिंह सौन थे।
निर्णायक नवीन खत्री, चंद्र सिंह धामी, दिनेश जोशी, अरविंद सक्सेना रहे। बुधवार को एएफसी विण और पौण के बीच मैच होगा। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, शमशेर महर, जितेंद्र माहरा, कैप्टन केएस बोरा, गोपाल सिंह धामी, अजय बोरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश थापा आदि मौजूद थे।