फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जिमिवाल की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सात अगस्त 1997 को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए राइफलमैन होशियार सिंह जिमिवाल की प्रतिमा को उनके पैतृक गांव ओगला में स्थापित कर दिया गया है। बुधवार को सेना के अधिकारियों और शहीद के परिजनों की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण हुआ।
विज्ञापन


ओगला में शहीद की प्रतिमा का अनावरण करते हुए 3 कुमाऊं राइफल्स के कमान अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि राइफलमैन होशियार सिंह जिमिवाल ने श्रीनगर में तैनाती के दौरान गांदरबल में ऑपरेशन रक्षक में भाग लेते हुए कई आतंकियों को ढेर किया। इसी दौरान 7 अगस्त 1997 को वह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

शहीद के भाई नारायण सिंह जिमिवाल ने बताया कि होशियार सिंह 3 कुमाऊं राइफल में राइफलमैन के पद पर कार्यरत थे। शहादत से पहले उन्होंने चार आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। ओगला में शहीद की प्रतिमा का अनावरण करते समय कई लोगों की आंखें नम हो गई। इस दौरान शहीद के परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें