फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंजी, गर्ब्यांग के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करो

विज्ञापन
विज्ञापन
गुंजी, गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करो
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने, यात्रा मार्ग पर तैनात मजदूरों और घोड़ेवालों से अवैध वसूली बंद करने, किसानों का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार संवेदनहीन हो गई है। उसे आम जनता की तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है।

राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टम्टा ने जानना चाहा कि आखिर किन कारणों से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि राज्य में सरकार गठन के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार को कार्य करने मौका देते हुए हरसंभव सहयोग किया, लेकिन तीन महीने में सरकार मनमानी और अदूरदर्शी नीतियों के अलावा कुछ भी नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन


कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू ने कहा कि रावत सरकार ने दुर्गम गांवों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कराई थी, मगर भाजपा सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी। विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस वर्ष से मजदूरों और घोड़े वालों के संचालन की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पिछले दरवाजेे से पांच प्रतिशत कमीशन वसूला जा रहा है। पुतला दहन के समय नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, प्रद्युम्न गर्ब्याल, नारायण लाल वर्मा, होशियार खैर, नंदा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


सरकार ने गौरा देवी कन्या धन योजना बंद कर दी
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट भ्रमण पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गौरा देवी कन्या धन योजना बंद दी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, अब सरकार इससे पीछे हट रही है। सरकार की उदासीनता से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में ठेकेदार और माफिया तंत्र हावी हो गया है। सरकार को कटघरे में खड़ा करने का काम किया जाएगा। राज्यसभा सदस्य के भ्रमण में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, आनंद बल्लभ ओझा, हरीश उपाध्याय, खीम सिंह लुंठी, धरम धामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें