फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 गांव में 72 घंटे से ब्लैक आउट

Fri, 29 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा घाटी के करीब 1000 गांवों में पिछले 72 घंटे से ब्लैक आउट है। 27 जनवरी की शाम सात बजे इस इलाके की बिजली सप्लाई भंग हो गई थी। 72 घंटे बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। कड़ाके की ठंड में बिजली न होने से लोग भारी मुसीबत में हैं। बताया गया है कि थल सब स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर लगाकर विभाग ने उसे अपग्रेड करने का प्रयास शुरू किया था लेकिन ट्रांसफार्मर अभी तक फिट नहीं हो पाया है। बिजली सप्लाई भंग होने से लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

 27 जनवरी की शाम थल को जोड़ने वाली लाइन में पहले तो खराबी आ गई थी। उसी दौरान विभाग ने थल के सब स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया था। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरा दिन लगाने के बाद भी ट्रांसफार्मर फिट नहीं हो पाया है। एक बार यह ट्रांसफार्मर लगा लिया गया था लेकिन उसमें वोल्टेज और करंट सही ढंग से न आ पाने के कारण उसे उतारना पड़ा था। विभाग नए ट्रांसफार्मर के बजाए अब पुराने ट्रांसफार्मर से ही काम चलाने की तैयारी कर रहा है लेकिन उसे भी अब तक फिट नहीं किया जा सका है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चंदन बसनेत ने बताया कि रामगंगा घाटी के कई गांवों में बिजली नहीं है। बिजली सप्लाई बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। थल, मुवानी, तड़ीगांव, मसमोली, कमतोली, विनायक, डिगौटी, स्यालवे समेत करीब एक हजार गांव अंधकार में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें