पौड़ी। बस स्टेशन के समीप एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। युवक कई दिनों से बस स्टेशन के समीप ही रहता था और लोगों से मांगकर अपना गुजर बसर करता था।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को पौड़ी बस स्टेशन के माल रोड पर एक युवक संदिग्ध अवस्था पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई महेश रावत ने बताया कि डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान रामपाल (39) पुत्र हर्षपति कोली के रूप में हुई। युवक असवालस्यूं पट्टी के झटकंडी गांव का रहने वाला था। शव र्मोचरी में रखवा दिया है। संवाद