फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: युवा कांग्रेस की सदस्य अभियान के लिए हुई बैठक

Sat, 11 Oct 2025 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के ब्लॉक कीर्तिनगर के युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान व संगठन के चुनाव के लिए बैठक हुई। युवा कांग्रेस चुनाव के लिए देवप्रयाग विधानसभा को-ऑर्डिनेटर नरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनानंद डोभाल ने सदस्यता पोस्टर लांच किया। 24 अक्तूबर से चुनाव व नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब का मानना है कि ग्रामीण अंचल से आने वाले युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया से चुनाव लड़कर नेता बन सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने की। इस मौके पर मुकेश बर्त्वाल, मोहनानंद डोभाल, अनिल थपलियाल, अनिल कुमार, सुनील कुमार, अमन शाह, नीतिराज, सुभाष लिंगवाल प्रियांशु, विवेक, कबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें