श्रीनगर। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में शाखा श्रीनगर के संत निरंकारी सत्संग भवन में सत्संग आयोजित किया गया। सद्गुरू माता सुदीक्षा महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय प्रचारक महादेव कुंडीयाल ने कहा कि ब्रह्म ज्ञान से ही विवेक जागृत होता है। परमात्मा के साथ नाता जोड़ने से हमारे हृदय में भक्ति भाव उत्पन्न होने लगते हैं, इस निरंकार प्रभु को हाजिर नाजिर मानकर हम अरदास प्रार्थना करते हैं तो हमारा विश्वास मजबूत होने लगता है, ब्रह्मज्ञान के बाद की यात्रा सद्गुरु पूरी करता है, सद्गुरु ही आत्मा की पहचान कराकर जीवन का कल्याण करता है। इस मौके पर मीडिया सहायक गम्मा सिंह, वेवा भट्ट, अनिता देवी, कुसुम पंत, नीलम श्रीकोटी, शकुंतला पांडेय, सुनील, संजू देवी व डॉ. केपी नौटियाल आदि मौजूद रहे।