जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेसियों ने बाबा रामदेव के खिलाफ अपने घरों पर सांकेतिक धरना दिया। युवा कांग्रेस ने बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। डॉक्टर महामारी से निपटने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन बाबा रामदेव गलत बयानबाजी करते हुए डॉक्टरों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि बाबा रामदेव को जल्द ही डॉक्टरों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के खिलाफ कोविड महामारी एक्ट के तहत अफवाह फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। युवा कांग्रेसियों ने स्वामी रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की।
धरना देने वालों में एनएसयूआई प्रदेश सचिव मोहित सिंह, संजना गुजराल, सरस्वती, अंकित सुंद्रियाल, पारस रावत, सूरज नेगी, सूरज बिष्ट, सागर भारती, दामिनी, सलोनी, निशा गोडियाल आदि मौजूद रहे।