विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को राशन समय पर लोगों को दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में जनता तक सही समय पर राशन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं होने चाहिए। साथ ही राशन की गुणवत्ता भी सही होनी चाहिए।
शनिवार को विधायक मुकेश कोली व डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने मुख्यालय के डांडापानी गल्ला गोदाम का निरीक्षण किया। विधायक ने जिला पूर्ति अधिकारी को गोदामों में शौचालय की कमी पर विधायक निधि से शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने गोदाम के स्टॉक रजिस्टर, खाद्यान्न स्टॉक व रखी राशन की गुणवत्ता की जांच की। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि समस्त दुकानों में राशन पहुंचा दिया गया है। सभी लाभार्थियों को राशन बांटी जाए। इस अवसर पर गोदाम निरीक्षक शैलेंद्र बडोला, सुखपाल सिंह, क्रांति किशोर नेगी, अनूप देवरानी आदि मौजूद रहे।