श्रीनगर में श्री शारिका भवानी मंदिर में छड़ी मुबारक पूजन करते महंत।
- फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के लिए छड़ी मुबारक को मंगलवार को श्रीनगर के शारिका भवानी मंदिर ले जाया गया। छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि की अगुवाई में छड़ी मुबारक को हरी पर्वत पर स्थित शारिका भवानी मंदिर ले जाया गया। यहां छड़ी की पूजा अर्चना की गई।
त्रिपुरसुंदरी के नाम से जानी जाने वाली माता शारिका भवानी को लेकर यह भी माना जाता है कि वह श्रीनगर शहर की ईष्ट देवी हैं। शरिका भवानी माता इस शहर के बीचो-बीच स्थित हरी पर्वत पर एक बड़ी शिला के आकार में प्रकट हुई थीं। महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा कि इस कोरोना महामारी के चलते विश्व में हर एक व्यक्ति प्रभावित हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए अभी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ही निर्णय लेगा। छड़ी मुबारक की स्थापना पूजा श्रीनगर के दशनामी अखाड़े में स्थित श्री अमरेश्वर मंदिर में 23 जुलाई को की जाएगी। नाग पंचमी के दिन पारंपरिक छड़ी पूजन किया जाएगा।