फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमार्ग परियोजना के तहत जीआईएंडटीआई मैदान में चल रहा है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईएंडटीआई मैदान में सुरंग की खोदाई की दौरान पानी निकलने लगा है। हालांकि आरवीएनएल के अनुसार खोदाई के दौरान कई स्थान पर पानी निकलता है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना के तहत शहर में जीआईएंडटीआई मैदान में सुरंग खोदाई का काम चल रहा है। वर्तमान में मशीन खोदाई करते-करते राजकीय संयुक्त अस्पताल के नीचे तक पहुंच गई है। यहां पहले हल्का पानी का रिसाव हो रहा था, लेकिन रविवार को अचानक काफी मात्रा में पानी आने लगा।
विज्ञापन

कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने ट्रीटमेंट काम शुरू कराया, लेकिन एक श्रमिक नेता ने रविवार का अवकाश होने की वजह से कार्य प्रभावित करने की कोशिश की, जिस पर संस्था की ओर से श्रमिक नेता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई। मौके पर पहुंचे एसएसआई रणवीर रमोला ने पुन: काम शुरू करवाया। कोतवाल ने बताया कि संबंधित श्रमिक का चालान भी किया जाएगा। इधर, आरवीएनएल के सीनियर डीजीएम पीपी बडोगा ने बताया कि काम करने के दौरान एक स्थान से पानी का रिसाव हुआ है। ऐसा कई बार होता है। जहां से पानी का रिसाव हो रहा है, वहां ट्रीटमेंट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें