श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहली बार महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। 30 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आयोजित इस महिला कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। वहीं महिलाओं में भी कबड्डी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के प्रभारी व जूनियर बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के संस्थापक देवेंद्र गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 से 52 साल की उम्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बताया कि उफल्डा की टीम ने श्रीनगर की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की, जबकि श्रीनगर टीम उपविजेता रही। संवाद
बॉडी बिल्डिंग में दिशांत धनाई रहे विजेता
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित बॉडी बिल्डिंग व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में भी रोमांच देखने को मिला। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में प्रगति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भावना गुसाईं दूसरे व प्रिया सैनी तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में पंकज रावत ने पहले और अनिरुद्ध पुरोहित ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। इधर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दिशांत धनाई विजेता रहे जबकि उप विजेता का खिताब राकेश सिंह ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में रामेश्वर रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संजय राणा व वासुदेव कंडारी प्रतियोगिता के प्रभारी रहे। संवाद
श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आज के कार्यक्रम
पूर्वाह्न 10 बजे कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, रस्सा कस्सी। (एनआईटी मैदान )
पूर्वाह्न 10 बजे विद्यालयी प्रतिस्पर्धात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम-प्राथमिक वर्ग। (आवास विकास मैदान )
अपराह्न 1 बजे महिला जागर प्रतियोगिता, (आवास विकास मैदान )
सांय 4 बजे नाटक का मंचन (आवास विकास मैदान )
सांय 5 बजे कठपुतली नृत्य। (आवास विकास मैदान )
सांय 6 बजे हास्य कविता अमन मैखुरी की प्रस्तुति। (आवास विकास मैदान )
रात्रि 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति (आवास विकास मैदान )