महिला उत्तरजन संस्था की ओर से महिला हस्तक्षेप के लिए महिला पहल विषय पर संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ मांगल व जनगीतों की प्रस्तुति से किया गया। मां मायादेवी ग्रुप की सदस्य टीम लीडर कमला उनियाल के नेतृत्व में लेखक लोकेश नवानी के जनगीत की लोगों ने खूब सराहना की।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल उफल्डा की प्रधानाचार्य कुसुमलता बिष्ट ने महिला उत्तरजन के कार्यों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम बताया। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र धिरवाण ने कहा कि महिला विकास के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। गंगा असनोड़ा थपलियाल ने कहानीकार मन्नू भंडारी की कहानियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कोरोना काल में जन सेवा करने पर रमा अग्रवाल को सम्मानित किया गया। गायत्री परिवार ने भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा में जिला, तहसील एवं विद्यालय स्तर के विजेताओं के प्रमाणपत्र प्रधानाचार्यों को सौंपे। इस मौके पर साईनी कृष्ण उनियाल, मधु झुनझुनवाला, कमला उनियाल, प्रीति सेमवाल, नंदा बमराड़ा, अंशी कमल ने रचानाएं पढ़ीं। कार्यक्रम में महिला उत्तरजन की अध्यक्ष उमा घिल्डियाल, प्रेमलता कालड़ा, उपासना भट्ट, कीर्तिका राणा, बबली लिंगवाल, अंजना भट्ट घिल्डियाल, रीता नौटियाल, कांति भट्ट, सुमित्रा रावत आदि मौजूद थे।