पाबौ। पाबौ ब्लॉक के बिशल्ड गांव की एक महिला गांव के समीप जंगल घास काटते समय फिसलने से गहरीखाई में गई, जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उपचार के लिए महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन महिला ने तीन धारा में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
पाबौ ब्लॉक के बिशल्ड गांव निवासी पूरण सिंह की पत्नी जयंती देवी (56) बीते बृहस्पतिवार को सहेलियों के साथ गांव के पास जंगल में घास काटने गई थी। जहां दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे घास काटते हुए जयंती फिसलकर करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए पहले सीएचसी पाबौ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। बेस अस्पताल श्रीनगर से उपचार के बाद घायल जयंती को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा ने बताया कि जयंती देवी ने एम्स ऋषिकेश ले जाते समय तीन धारा के समीप तड़के चार बजे दमतोड़ दिया।