फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निबंध में शोभा व स्लोगन में सुनैना ने बाजी मारी

Fri, 07 Nov 2025 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में एनएसएस की पहल पर राज्य स्थापना के रजत जयंती के तहत भाषण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। उत्तराखंड के 25 वर्ष उपलब्धियां एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित निबंध में शोभा ममगाईं ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय व संदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में सुनैना ने पहला, संगीता ने दूसरा व जिया बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. योगेंद्र चंद्र सिंह ने राज्य की 25 सालों की उपलब्धियों पर रोशनी डाली। प्रतियोगिता में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह व डॉ. जूली निर्णायक रहे। इस मौके पर डॉ. विकास प्रताप, डॉ. चन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें