फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के खिलाफ सात जिला पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोला है। आंदोलन के चौथे दिन आंदोलित जिला पंचायत सदस्यों ने भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने व भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। कहा कहा शासन में बैठे जिम्मेदारी अधिकारियों से मांग है कि जिपं पौड़ी में अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई की जाय।

शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर के बाहर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान आंदोलित सात जिला पंचायत सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत, सीमा सजवाण, दिनेश कोहली व कुलदीप रावत ने कहा कि पौड़ी जिला पंचायत भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो सालों से त्रैमासिक बैठक का आयोजन नहीं हुआ है। जिला पंचायत सदस्य मौजूदा और बीते वित्तीय वर्ष के केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए बजट का शासनादेश और बजट को किन जिला पंचायत क्षेत्रों में आवंटित किया गया, उसकी जानकारी देने, अभियंता और कार्याधिकारी के पद पर नियमित अधिकारी तैनात किए जाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि सरकार से मिले बजट में वित्तीय अनियमितताएं भी की जा रही हैं। जिला पंचायत सदस्यों ने उक्त मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यज्ञ करने वालों में जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह बिष्ट, कुलभूषण, वीरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें