फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 23 Mar 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलदेई बाल पर्व के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों रही धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। फूलदेई पर्व के समापन पर स्कूली छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों से पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चे पहुंचे। उन्होंने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


फूलदेई आयोजन एवं सांस्कृतिक कला मंच श्रीनगर की ओर से आयोजित गायन प्रतियोगिता में शेमफोर्ड बेलकंडी प्रथम, रेनबो पब्लिक स्कूल द्वितीय व सेंट थेरेसास की टीम तृतीय रही। नृत्य में शेमफोर्ड ने पहला, सेंट थेरेसास ने दूसरा व रेनबो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बोरा दौड़ में अंकित-अंकिता प्रथम, शौर्य-मन्नत द्वितीय रहे। जलेबी दौड़ में अभय-अंकिता ने पहला, पूरव-ताजगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में फजले नूर-अक्षिता, कृष्णा-अंशिका, कमलेंद्र-ज्योति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। चम्मच दौड़ में वैदिक-जान्हवी ने पहला, शौर्य चौहान-मनोरमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में मुक्ता रावत ने पहला, रचना ने द्वितीय व मीनाक्षी भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर फूलदेई आयोजन एवं सांस्कृतिक कला मंच के अध्यक्ष अनूप बहुगुणा, महेश गिरि, नितिन पुरी, प्रदीप मल्ल, वीरेंद्र रतूड़ी, मुकेश काला, सतीश बलूनी,नरेश नौटियाल, प्रदीप अंणथवाल, सुदेश जुगरान, प्रमिला भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें