फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मेयर ने व्यवस्थाओं के लिए पुलिस पर सहयोग न करने का लगाया आरोप

Mon, 23 Mar 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम ने शहर की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस पर अपेक्षित सहयोग न देने का आरोप लगाया। इस संबंध में नगर निगम की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मेयर ने पत्र में कहा कि नगर में कानून व्यवस्था, अतिक्रमण और यातायात जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को सुचारु रूप से लागू करने के लिए पुलिस का सहयोग आवश्यक है। अतिक्रमण हटाने के दौरान भी पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। उन्होंने गत 13 मार्च को अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ हुई अभद्रता किए जाने के मामले में भी ठोस कदम न उठाने की बात कही है। कहा कि अब चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है जिसमें नगर निगम और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने एसएसपी से इस मामले में ठोस कार्रवाई का अनुरोध किया। एसएचओ कुलदीप कुमार ने कहा कि आरोप निराधार है। 13 मार्च को हुई घटना में मुकदमा दर्ज है व 23 मार्च को नगर निगम में आयोजित बैठक में वह व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें