फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और पांच जुलाई को बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चढ़ते पारे और तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जुलाई के शुरू में मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। 4-5 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहा लेकिन हलके बादल छाए रहे। जम्मू संभाग में दिन में सामान्य तापमान से कुछ राहत रही, लेकिन तपिश और उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 25.2 डिग्री, कटड़ा में दिन का तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 32.8, बटोत में 28.7 और भद्रवाह में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के विभिन्न जिलों में मौसम लगातार साफ चल रहा है। श्रीनगर में तपिश का अहसास हो रहा है, यहां मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से चढ़कर 32.5 डिग्री रहा। ठंडा रहने वाले कुपवाड़ा में दिन का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसी तरह काजीकुंड और कोकरनाग में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। पहलगाम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 15.3 और कारगिल में 14.0 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें