फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में शिक्षणेत्तर कर्मियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि में लंबी इंतजारी के बाद शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया (विभागीय पदोन्नती समिति) शुरू हो गई है। इसके तहत ग्रुप ए के पदों पर डीपीसी शुरू हो गई है। विवि के अनुसार अन्य कैडर में भी प्रमोशन किए जाएंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदोन्नति का मामला सालों से अटका हुआ है। जबकि संकाय सदस्यों की डीपीसी शुरू हो चुकी है। इस बीच कई कर्मचारी/अधिकारी एक ही पद पर कार्य करने के बाद रिटायर भी हो गए। विवि के पौड़ी, टिहरी एवं बिड़ला परिसरों के कर्मचारियों में इससे आक्रोश था। कर्मचारियों ने इस संबंध में विवि प्रशासन पर दबाव भी बनाया हुआ था। सोमवार को विभिन्न कैडर के सात पदों पर डीपीसी संपन्न हुई। अब अन्य ग्रुप में भी डीपीसी की उम्मीद बंध गई है। पदोन्नति होने के बाद विवि में कई पदों पर नियुक्ति के रास्ते भी खुलेंगे। विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि ग्रुप ए की डीपीसी हो गई है। अन्य कैडर में प्रमोशन प्रक्रिया गतिमान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें