फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी हफ्ते पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मई के आखिर में जम्मू-कश्मीर में तपिश जोर पकड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले एक हफ्ते तक मौसम के लगभग साफ रहने के आसार हैं। इससे जम्मू संभाग में कई जिलों में दिन का पारा 38-40 डिग्री तक जा सकता है। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्के बादलों के साथ तपिश रही।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई लेकिन दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छा गए। एक समय ऐसा लग रहा था कि मौसम का मिजाज बदल जाएगा लेकिन दोपहर बाद फिर तीखी धूप खिल गई। जम्मू में दिन का तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि तापमान में उछाल पर कोरोना संक्रमण कम होगा, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि जम्मू संभाग में कश्मीर के मुकाबले यह आंकड़ा कम है। संभाग में बनिहाल में न्यूनतम तापमान 8.2, बटोत में 11.5, कटड़ा में 19.0, भद्रवाह में 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें