फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बजट मिलने की खबर से प्रधान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना बजट के तहत पांच लाख की धनराशि दिए जाने खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रधान परेशान है। प्रधानों का कहना है कि उन्हें कोरोना के लिए कोई बजट नहीं मिला है। जबकि ग्रामीण उनपर बजट हड़पने का आरोप लगा रहे है। प्रधानों ने संगठन के माध्यम से एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विकासखंड कीर्तिनगर के प्रधान संगठन ने मंगलवार को एसडीएम संदीप तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार की ओर से प्रधानों को कोरोना बजट के तहत पांच लाख की धनराशि दिए जाने की झूठी खबर फैलाई जा रही है, जिससे गांव के लोग प्रधानों पर धनराशि हड़पने का आरोप लगा रहे है। साथ ही क्वारंटीन सेंटर में धनराशि से सुविधा जुटाने की बात कर रहे है। प्रधानों ने कहा कि झूठी खबर से जहां गांव में अशांति का माहौल पैदा हो रहा है वहीं उनके मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है। कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर दिन रात गांव में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और क्वारंटीन केंद्र की व्यवस्था में लगे है, लेकिन इस प्रकार की खबर से उनके मनोबल को भी ठेस पहुंच रही है। प्रधानों ने इस प्रकार की झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जवाहर सिंह पंवार, सतीश सेमवाल, सुनय कुकसाल, सुनील कुमार व रीना देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें