फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में मौसम के लगातार साफ रहने से तपिश पसीने छुड़ाने लगी है। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश ने भी रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप में पसीने छूट रहे थे। जम्मू में दिन का तापमान 34.3 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 9.1, बनिहाल में 10.0, बटोत में 11.5, कटड़ा में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकतर जिलों में भी मौसम साफ रहा। आगामी दिनों में हल्के बादलों के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें