फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में सिखाए गए योग से निरोग होने के तरीके

विज्ञापन
श्रीनगर शराफ धर्मशाला मे स्टार क्लब की ओर से आयोजित योग शिविर मे भाग लेते लोग - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
सामाजिक कार्यों से जुड़े स्टार क्लब श्रीनगर की ओर से नगर में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में पहले दिन 55 लोगों ने प्रतिभाग कर योग के जरिए निरोग होने के तरीके सीखे।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के सर्राफ धर्मशाला में पालिकाध्यक्ष पूनम तिवारी ने तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग अधिक लाभकारी है। अगर बीमारी से बचना है तो थोड़ा समय निकाल कर योग जरूर करें। इस मौके पर योग प्रशिक्षक डॉ. घनश्याम सिंह ठाकुर, गढ़वाल विवि के योग विभाग की डॉ. अनुजा रावत, किरण वर्मा, व विनित पोस्ती और उनके सहयोगियों ने शिविर में मौजूद लोगों को विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। साथ ही इनके फायदे भी बताए। इस मौके पर सभासद विनित पोस्ती, राकेश सेमवाल, संजय फौजी व कुमारी विनोद मैठाणी आदि विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें