नगर के एक धर्मशाला में पति और दो बच्चों के साथ क्वारंटीन की गई लौटी महिला की कोरोना जांच रिर्पोट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद महिला को नई टिहरी आइसोलेशन वॉर्ड में भेजा गया है।
तहसीलदार एसएस कठैत ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र की एक महिला मुंबई से पति और दो बच्चों के साथ ऋषिकेश पहुंची। जहां पर उनके जांच सैंपल लिए गए। मंगलवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड नई टिहरी भेजा गया है। जबकि महिला के पति और बच्चों के दोबारा कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। दूसरी ओर कीर्तिनगर क्षेत्र की पॉजिटिव महिला के पति और बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। संवाद