फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मैथ्स विजार्ड में विराट और स्पैल जीनियस में अभय रहे प्रथम

Wed, 08 Nov 2023 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। प्राथमिक शिक्षा के जिला स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता हुई। मैथ्स विजार्ड में विराट और स्पैल जीनियस में अभय रावत प्रथम रहे। प्रतियोगिता में जिले के 15 ब्लॉकों के विभिन्न स्कूलों से चयनित कक्षा 5 के 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जीआईसी नगर सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा डाॅ. एमबी जोशी ने किया। डाॅ. जोशी ने कहा कि बच्चे गणित को अक्सर बोझिल मानते हैं लेकिन गणित सबसे सरल व रोचक विषय है जिसे खेल-खेल में सीखा जा सकता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ व डीईओ बेसिक सावेद आलम ने कहा बच्चों ने प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आरती जोशी, प्रदीप रावत, रविंद्र बिष्ट व सुधीर लिंगवाल निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन नेगी व मनमोहन चौहान ने किया। इस अवसर पर जीआईसी नगर पौड़ी के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश डोभाल, जिला समन्वयक सरिता बिष्ट, गरिमा व्यास, रीना रावत, सोनाली नौटियाल, मनमोहन भारद्वाज, गौरव नैथानी, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें