श्रीनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के मलेथा में हुई सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता इकाई की बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन ढुलान के भाड़े का भुगतान न होने पर आक्रोश जताया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर डीलरों ने विभाग से करीब एक साल से अधिक समय से रुके हुए भाड़े का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। बैठक में नरेंद्र मेहरा, सतीश जोशी, धीरजपाल, जंगवीर भंडारी, उत्तम पुंडीर, दिगंबर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र राणा और जसपाल सिंह पडियार आदि मौजूद थे। संवाद