फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल परियोजना का काम ठप करने की चेतावनी

विज्ञापन
देवप्रयाग कांडाधार में रैली निकालते पूर्व काबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथाणी व कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में स्थानीय लोगों की उपेक्षा पर आक्रोश जताया है। उन्होंने 2 अक्तूबर से परियोजना का निर्माण कार्य ठप करने की चेतावनी दी है। साथ ही परिवर्तन यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों से सरकार बदलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

विकासखंड की भटकोट न्याय पंचायत के कांडाधार में जवाब दो यात्रा के समापन पर मासंती देवी (102 वर्ष) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व काबीना मंत्री, नैथानी ने कहा कि रेलवे परियोजना के निर्माण में बेरोजगारों और स्थानीय लोगों को लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में रेलमंत्री को पत्र भेजने के साथ ही 2 अक्तूबर से जगह-जगह परियोजना का निर्माण कार्य ठप करवा दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर मुफ्त राशन देने के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मंत्री ने कहा कि देवस्थानम अधिनियम और बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान को किसी भी दशा में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में एनसीसी अकादमी, पेयजल, रोजगार, पेंशन आदि मुद्दों पर वर्तमान विधायक विनोद कंडारी को आड़े हाथों लिया। इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में विनोद टोडरिया, जगदीशचंद्र आर्य, त्रिवेंद्र सिंह रावत, नंदन टोडरिया, उत्तम असवाल, रामलाल नौटियाल, धुव्र सिंह, भगवती तिवारी, नरेश लाल, लखपत महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें