फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातस्यूं पट्टी के ग्रामीणों ने विधायक को दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक पौड़ी मुकेश कोली को अपने ही विधानसभा क्षेत्र की जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। कोली क्षेत्र के इंटर कालेज पोखरीखेत में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान खातस्यूं पट्टी के ग्रामीणों ने मांडाखाल में उनका काफिला रोककर उन्हें काले झंडे दिखाए। विधायक ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

रविवार को विधायक पौड़ी मुकेश कोली इंटर कालेज पोखरीखेत में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान मांडाखाल में खातस्यूं पट्टी के श्रीकोट, कलुण, सीकू, पोखरीखेत, जसपुर-कांडई, चोरकंडी आदि गांवों के लोगों ने विधायक को काले झंडे दिखाए। साथ ही वापस जाओ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुमन सिंह रावत, चंद्रमोहन गुसाईं का कहना था कि प्रदेश सरकार को चार साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन युवाओं को अब तक रोजगार के कोई अवसर नहीं मिले। खातस्यूं पट्टी के गांवों में सड़क, पेयजल सहित कई समस्याएं हैं, लेकिन विधायक इन समस्याओं के प्रति उदासीन हैं। पट्टी के भैंसवाड़ा-टुंगडोंडा-सिरकिल मोटर मार्ग, जसपुर-कांडई-अगरोड़ा मोटर मार्ग, चोरकंडी-मूल्यानौगांव मोटर मार्ग, मैल्या नौगांव मोटर मार्ग खस्ताहाल पड़े हैं। विधायक मुकेश कोली विरोध कर रहे लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
एक माह में दूसरी बार हुआ विरोध
विधायक पौड़ी का यह एक माह में दूसरा विरोध है। इससे पहले 4 जुलाई को भाजपा से जुड़े पूर्व सैनिकों ने माडांखाल में ही विरोध प्रदर्शन किया था। पूर्व सैनिकों ने विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया था। कहा पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के निर्माणाधीन कार्यालय भवन के निर्माण में विधायक निधि से 6 लाख की धनराशि देने का भरोसा देने के बाद मात्र 3 लाख ही दिए।
विज्ञापन

कोट:
प्रदेश सरकार 22 हजार पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है। युवा योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने के कारण क्षेत्र की 13 किमी लंबी सड़क का डामरीकरण किया जाना संभव नहीं है। वित्तीय स्थित सामान्य होते हुए सड़को का तेजी से डामरीकरण भी किया जाएगा।-मुकेश कोली, विधायक पौड़ी।
विज्ञापन

15 मंगल दलों को आवंटित की सामग्री
विधायक पौड़ी कोली ने पोखरीखेत में आयोजित कार्यक्रम में खातस्यूं पट्टी के 15 महिला मंगल दलों को सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें