जिला मुख्यालय पौड़ी में बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान समिति ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के लिए एक दल रवाना किया। रविवार को बाबा साहेब आंबेडकर मूर्ति स्थल में समिति के धरने में नगर पालिका श्रीनगर के सभासद संजय कुमार फौजी व टिहरी से सामाजिक कार्यकर्ता मंगत मठियाल पहुंचे। उन्होंने समिति के आंदोलन का सर्मथन देते हुए कहा कि सरकार को बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान जल्द शुरू करना चाहिए। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि दल गांव-गांव जाकर बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करेगा। धरना देने वालो में सुनील कुमार, श्रीकांत, प्रेम प्रकाश, हुकुम टम्टा, भक्तिशाह, योगंबर पोली, रमन रावत पोली, गम्मा लाल, प्रदीप कुमार, विनय शाह, मुकेश कुमार शामिल रहे।