फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया क्लब पौड़ी बना चैंपियन

विज्ञापन
ट्राफी के साथ द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता विक्टोरियां टीम। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
मकरैण मेला समिति पैडुलस्यूं की ओर से आयोजित द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विक्टोरिया क्लब पौड़ी की टीम चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि व समिति पदाधिकारियों ने विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मकरैण मेला समिति पैडुलस्यूं की ओर से आयोजित द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाले का शुभारंभ कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर के प्रतिनिधि ग्राम प्रधान गाड का महर गांव अमित नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। नेगी ने समिति द्वारा क्षेत्र में सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जमकर सराहना की। उन्होंने मेला समिति को 16 हजार की अनुदान राशि भी प्रदान की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विक्टोरिया क्लब पौड़ी व सिटी ब्वॉयज पौड़ी के बीच खेला गया। विक्टोरिया क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिटी ब्वॉयज पौड़ी की टीम 140 रन पर सिमट गई। विक्टोरिया टीम के खिलाड़ी अशोकी ने 72 रन की पारी खेली, उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया। प्रतियोगिता में रौनक व अमित निर्णायक रहे। समिति के सचिव प्रशांत रावत ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष कुलदीप गुर्साइं, सह-सचिव प्रभात रावत, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें