फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नवसृजित नगर पंचायत थलीसैंण की पहली अध्यक्ष निर्वाचित हुईं वीरा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। नव सृजित नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की वीरा देवी निर्वाचित हुई हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को 906 वोट मिले। वीरा देवी को कुल 49.50 फीसदी मत पड़े। उनके निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की विनीता देवी को कुल 879 मत पड़े। थलीसैंण में 10 नोटा, जबकि 39 वोट रद्द हुए।
विज्ञापन


23 जुलाई 2021 को 2335 मतदाताओं के साथ नगर पंचायत थलीसैंण का गठन हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी वीरा देवी को घर से ही राजनीति की समझ है। वे कैन्यूर ग्राम पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। जबकि पति अमर सिंह कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष व कैन्यूर ग्राम के पूर्व प्रधान के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत थलीसैण



वार्ड नंबर 1 साक्षी देवी (कांग्रेस) सभासद, कुल मत- 406

वार्ड नंबर 2 दिलीप नेगी (भाजपा) सभासद, कुल मत - 266



वार्ड नंबर 3 दीपा देवी (भाजपा) सभासद, कुल मत -193

वार्ड नंबर 4 मनवर सिंह (कांग्रेस) सभासद, कुल मत - 207
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें