फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शुरुआत से वोटों की गिनती पर निर्दलीय प्रत्याशी रहीं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। निकाय चुनाव के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान मतगणना स्थल पर वोटों की गिनती शुरू होते ही प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह दिखा। इस दौरान पहले चरण के बाद घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी 262 वोटों से आगे रहीं। निर्दलीय प्रत्याशी वोटों की गिनती में लगातार आगे निकल गईं। वहीं भाजपा के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी दूसरे नंबर रहीं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुषमा रावत तीसरे नंबर पर रहीं। इसके बाद भाजपा समर्थकों में मायूसी भी छाने लगी।
जबकि कांग्रेस अभी भी रेस में होने की आस में अंतिम समय तक बनी रही। लेकिन करीब पौने दो बजे निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी के समर्थकों ने उनकी जीत पर नारेबाजी शुरू कर दी और ढोल नगाड़ों को व्यवस्था में करने लग गए। जिसके बाद जीत सुनिश्चित होने पर विजयी प्रत्याशी सर्मथकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचीं।सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस
विज्ञापन


मतगणना स्थल के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान सीओ सदर अनुज कुमार ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जबकि कोतवाल अमरजीत सिंह रावत भी मतगणना पर मौजूद रहे।
विज्ञापन




मोबाइल पर लेते रहे लोग अपडेट

मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों व अभिकर्ताओं से लोग घर बैठे अपने सभासद व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के वोटों के अंतर का भी अपडेट लेते रहे।





मास्टर की पौड़ी में रही चर्चा



निकाय चुनाव में ऋषिकेश में मेयर सीट पर चुनाव काफी हॉट बना रहा। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए। जिला मुख्यालय पौड़ी में भी मतगणना के दिन लोग मास्टर की जीत को लेकर लगातार चर्चा करते हैं। एक और पौड़ी में अध्यक्ष व सभासदों के वोटों की गिनती हो रही थी, वहीं बाहर मौजूद लोग मास्टर के बारे में चर्चा करते नजर आए। कोई पूछ रहा था कि मास्टर कितने वोटों से आगे हैं या जीते रहे हैं या हार रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें