पौड़ी। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सेना की ओर से मिशन निरंतर मिलाप के तहत विशेष शिविर आयोजित हुआ। मैकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट की रिकॉर्ड्स टीम ने पौड़ी स्थित सैनिक कैंटीन परिसर में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर करीब 44 पूर्व सैनिकों व आश्रितों को लाभान्वित किया।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में चीफ रिकॉर्ड अफसर ले. कर्नल अशोक कुमार ने वर्चुअल रूप से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में आईसीआईसीआई प्रबंधक आशीष बलोधी ने पूर्व सैनिकों को सुरक्षित बैंकिंग प्रणाली की जानकारियां दीं। इस मौके पर गणेश यादव, मोहन सिंह, चंदन सिंह, आनंद सिंह रावत, मदन सिंह, भूपेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद