फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर बलोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में एक युवती और युवक सवार थे। दोनों को चोटें आई हैं। कार सवार कीर्तिनगर से खिर्सू की ओर जा रहे थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से उनको खाई से निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे संस्कृति कर्मी विनीत गिरी को बलोड़ी पेयजल स्रोत के पास एक व्यक्ति ने बताया कि खाई में एक कार गिर गई। विनीत ने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी और खुद भी खाई में उतर गए। सूचना पर श्रीनगर से कोतवाल हरिओम राज चौहान और एसआई दीपक तिवाड़ी पुलिस बल व एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव दल को खाई में एक युवक और युवती गिरे मिल गए। युवती को हाथ के सहारे सड़क तक पहुंचाया गया जबकि युवक को स्ट्रेचर पर लाया गया। कोतवाल चौहान ने बताया कि दुर्घटना में विमला राणा और अक्षत काला दोनों कीर्तिनगर निवासी घायल हुए हैं। उनको 108 वाहन में बेस अस्पताल उपचार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें