फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों से 27.5 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि शनिवार को पुलिस गंगा दर्शन के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक से श्रीनगर की ओर आ रहे दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों से 27.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। नौटियाल ने बताया कि एक आरोपी बलवीर सिंह निवासी बाड़ा पिसोली पौड़ी से 16 ग्राम व अनूप पुरी ग्राम नौर टिहरी के पास से 11.50 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी कीमत 2 लाख 75 हजार से अधिक है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह बरेली से स्मैक लेकर आ रहे थे। इनमें से एक युवक निजी कंपनी में काम करता है। जबकि दूसरे युवक ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसआई अजय भट्ट, कॉस्टेबल आनंद प्रकाश, बृजमोहन भट्ट, दिनेश सिंह व मनोज कुमार शामिल थे। दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका ने बताया कि दो माह नशीले पदार्थ रखने के जुर्म में अब तक 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें