कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दुगड्डा चौकी पुलिस ने एक ग्रामीण से शराब के 168 अवैध अद्धे बरामद किए। पुलिस को देख ग्रामीण शराब की पेटी छोड़कर भाग गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
दुगड्डा पुलिस चौकी प्रभारी योगेश खुमरियाल को दुगड्डा बाजार के नीचे गदेरे के समीप एक व्यक्ति के अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली। जिस पर खुमरियाल कांस्टेबल दरबान सिंह व होमगार्ड प्रवीण के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख उक्त व्यक्ति मौके पर शराब की पेटियां छोड़कर भाग गया। खुमरियाल ने बताया कि गदेरे के समीप गहड़ गांव निवासी पूर्णानंद भट्ट का मकान है। वह वाहन से अपने घर शराब की पेटियां ले जा रहा था। मौके से 168 अद्धे बरामद हुए।