फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: तोताघाटी में आपस में भिड़े दो वाहन, खाई में गिरने से बचे

Thu, 09 Oct 2025 10:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी में दो कार आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि दोनों वाहन गहरी खाई में गिरने से बच गए। वहीं, कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह तोता घाटी में दो कारों की आमने-सामने टकरा गईं। इनमें से एक दिल्ली से तुंगनाथ व दूसरी बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। चौकी प्रभारी बछेलीखाल दीपक लिंगवाल ने बताया कि दिल्ली से तुंगनाथ जा रही कार में जीवन सिंह पुत्र भोपाल सिंह, ओम विहार, उत्तम नगर व उसका साथी शुभम चतुर्वेदी पुत्र राघवेंद्र चतुर्वेदी शकरपुर दोनों दिल्ली निवासी सवार थे। वहीं, बदरीनाथ दर्शन से हरिद्वार लौट रही कार में राजीव सैनी पुत्र राकेश सैनी निवासी ज्वालापुर हरिद्वार परिवार सहित सवार था। वाहनों के टकराने से यातायात भी बाधित हो गया। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें