फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला कमांडेट होमगार्ड्स कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी में जिला कमांडेट होमगार्ड्स कार्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। 2.47 करोड़ की लागत से यह भवन तैयार होगा।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय पौड़ी के समीप जिला कमांडेट होमगार्ड्स कार्यालय का भवन बनाया जाना है। लंबे समय बाद इसका कार्य शुरू हो गया है। मंडलीय/ जिला कमांडेट होमगार्ड्स गौतम कुमार ने बताया कि पौड़ी में लंबे समय से जिला कमांडेट कार्यालय बनाने की मांग हो रही थी। शासन से इसके लिए 2.47 करोड़ 95 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी थी। अब कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कार्य निर्माणदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा किया जा रहा है। बताया कि एक साल के भीतर कार्यालय भवन बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में जिला कमांडेट होमगार्ड कार्यालय पुराने जिपं भवन में संचालित हो रहा है। बताया कि स्थायी कार्यालय भवन बनने से होमगार्ड जवानों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें