फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के धंधे में लिप्त दो छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्र नशे के धंधे में लिप्त पाए गए। दोनों छात्र खर्चा चलाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों से नशीले पदार्थ लाकर श्रीनगर व चौरास में बेचते हैं। पुलिस ने उनके पास से 212 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि रविवार शाम चेकिंग के दौरान बिड़ला परिसर के पीछे बुघाणी रोड पर दो युवक घूमते हुए मिले। उन्होंने अपना नाम निशिकेत (21 वर्ष) ग्राम ननोली पिथौरागढ़ और प्रवीण नेगी (22 वर्ष) कफारतीर (नारायणबगड़) बताया। तलाशी के दौरान निशिकेत से 108 ग्राम और प्रवीण से 104 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया। चौहान ने बताया कि निशिकेत बीटेक और प्रवीण एचएम का छात्र है। निशिकेत हॉस्टल में रहता है। जबकि प्रवीण बाजार क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ती कीमत पर चरस लाकर श्रीनगर एवं चौरास क्षेत्र में छात्रों को बेच देते हैं। जिससे उनका खर्चा चल जाता है। पुलिस टीम मेें पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामदत्त नौटियाल, कोतवाल हरिओम राज चौहान, एसएसआई रणवीर रमोला, एसआई पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल आनंद प्रकाश, संजय, सुंदर एवं शैलेंद्र नौटियाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें