फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में चमोली के बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड अस्पताल में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में 46 संक्रमित और 10 संदिग्ध संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 15 लोग आईसीयू मेें भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि 15 मई को सीएचसी कर्णप्रयाग से रेफर होकर नारायणबगड़ (चमोली) निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग यहां लाया गया था। 30 मई को उसने कोविड आईसीयू में दम तोड़ दिया। इधर, सीएमओ पौड़ी डा. मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को विकास खंड खिर्सू में 18 और कोट में 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि इनमें डांग, चमराड़ा, जाख, कठूड़, खोला और नाकोट में काफी संख्या में पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें