फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अवैध खनन, शराब के खिलाफ तुरंत करो कार्रवाई’

Mon, 02 Nov 2015 10:20 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखरौं क्षेत्र के बलभद्रपुर स्थित नयागांव की महिलाओं ने उनके क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और शराब के कारोबार के खिलाफ तहसील में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र बिष्ट की अगुवाई में बलभद्रपुर क्षेत्र के नयागांव की महिलाएं तहसील परिसर में एकत्रित हुई। महिलाओं का आरोप था कि नयागांव में सुखरों नदी के समीप एक झोपड़ी बनाकर वहां कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन और शराब का कारोबार किया जा रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि झोपड़ी की आड़ में कुछ स्थानीय युवा शराब कारोबार में संलिप्त होते जा रहे हैं। युवा अवैध शराब को सस्ते दामों में बेच रहें हैं। इसकी चपेट में भोलेभाले युवा और बच्चे तक आने लगे हैं। कहा कि इस इलाके में झोपड़ी में मिल रही सस्ती शराब के आकर्षण में दुर्गापुर, खूनीबड़, निंबूचौड़, शिब्बूनगर, मानपुर और पदमपुर तक के युवा यहां पहुंच रहे हैं। शाम के वक्त ये युवा इलाके में आकर नशे में धुत होकर शोरगुल और हंगामा करते हैं, जब उन्हें रोकने का प्रयास ग्रामीण करते हैं तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

पुलों को हो रहा खतरा
प्रदर्शनकारियों ने सुखरौ नदी स्थित कंडी रोड पुल और सिमलचौड़ पुल बलभद्रपुर नयागांव क्षेत्र में अवैध खनन से पुलों को खतरा बताया। अवैध खनन के चलते जो बाढ़ सुरक्षा के लिए बनी सुरक्षा दीवार भी ढहने लगी हैं। समय रहते अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो दीवार ढहने का खतरा हो सकता है। प्रदर्शन करने वालों में रेखा बिष्ट, सावित्री देवी, जानकी देवी, सरोज देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, दिलवर सिंह, अनिल चतुर्वेदी, महिपाल सिंह, प्रेम सिंह राणा, मनमोहन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें