लकड़ी पड़ाव में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद 29 सितंबर को गोखले मार्ग पर हुई तोड़फोड़ और बवाल की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच अब छह नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।
जांच अधिकारी एडीएम पौड़ी छह नवंबर को पूरे दिन कोटद्वार तहसील में उपलब्ध रहेंगे। एडीएम बंशीधर तिवारी ने बताया कि इस बीच अन्य शासकीय कार्यों में व्यस्त रहने के कारण इस घटना के संबंध में साक्ष्य दर्ज नहीं कराए जा सके हैं। इसके लिए छह नवंबर को कोटद्वार में सुबह दस से पांच बजे के बीच उक्त घटना के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं।