फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने से परीक्षार्थी परेशान

Fri, 17 Mar 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पौड़ी।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में बिजली सप्लाई सुचारु ढंग से न चलने के कारण विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाबौ राठ क्षेत्र के बालिकंडारस्यूं, ढाईजुली, विड़ोलस्यूं व कंडारस्यूं पट्टी में बिजली लाइन में फाल्ट के चलते 24 घंटे से राठ क्षेत्र के कई गांवों में अंधेरा रहा। इसके चलते परीक्षार्थियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सब स्टेशन चिपलघाट से राठ क्षेत्र फीडर जुड़े हैं बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे बिजली लाइनों में फाल्ट आने से राठ क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


बिजली शुक्रवार दोपहर दो बजे सुचारु हो पाई। ऐसे में लोगों को मोमबत्ती का सहारा लेकर काम चलाना पड़ा और विद्यार्थियों को भी मोमबत्ती से ही पढ़ाई करनी पड़ी। दिगंबर प्रसाद पोखरियाल का कहना है उनकी लड़की के इंटर बोर्ड पेपर चल रहे हैं, लेकिन बिजली नहीं होने से रात को मोमबत्ती के सहारे पेपरों की तैयारी करनी पड़ रही है।

सुरेश, राकेश सिंह साहू व दीपक पोखरियाल, नंद राम पोखरियाल, देवेंद्र रावत व सूरज बिष्ट आदि का कहना है कि ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को सब स्टेशन चिपलघाट से बिजली की परेशानी दूर करने में काफी समय लगा रहा है। मोबाइल बैटरी चार्ज करने ग्रामीणों को पाबौ और अन्य स्थानों पर आना पड़ रहा है। वहीं सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने कहा कि बिजली लाइनों में पेड़ गिरने से लाइन में फाल्ट आ गया था। अब लाइन को ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें